RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में ठोस कूड़ा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक ली।

देहरादून/ उत्तराखंड 08 नवंबर।मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में ठोस कूड़ा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों से 100 प्रतिशत सेग्रीगेशन ऐट सोर्स लागू किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी स्थानीय निकायों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की संख्या की जानकारी माँगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के लिए आवश्यक वाहनों की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सड़कों से बड़े डस्टबिन हटाए जाने चाहिए। उन्होंने सभी यूएलबी से आवासीय भवनों, व्यावसायिक भवनों और संस्थानों से श्रेणीवार घर-घर से कूड़ा उठाने और कूड़े का स्रोत से पृथक्करण (सेग्रीगेशन एट सोर्स) की रिपोर्ट भी तलब की। मुख्य सचिव ने पेयजल निगम द्वारा संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी एसटीपी का थर्ड पार्टी सर्वे और रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की जून माह की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

सारण:होली के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा समापन पर भाजपा युवा मोर्चा ने की,प्रतिमा स्थलों की सफाई।

rktvnews

भोजपुर:चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विधि व्यवस्था को ले डीएम और एसपी की संयुक्त बैठक।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में राष्ट्रमंडल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

rktvnews

Leave a Comment