RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजस्थान:विधानसभा चुनाव 2023 – सीजर की कार्रवाई में 500 करोड़ का आंकड़ा पार।

जयपुर/राजस्थान 05 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव – 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक 500 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है। प्रदेश में गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान की गई जब्ती के मुकाबले अब तक 702% की बढोतरी हो चुकी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 23 जिलों में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक 10 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की गई है। जयपुर 83 करोड़ 34 लाख रूपए के सीजर के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर 30.52 करोड़ की जब्ती के साथ अलवर है। जोधपुर 20.96 करोड़ के साथ तीसरे, उदयपुर 20.38 करोड़ के साथ चौथे, नागौर 19 करोड़ 88 लाख रुपए के साथ पांचवे, बीकानेर 19.34 करोड़ के साथ 6वें, बूंदी 18.41 करोड़ के साथ 7वें, चित्तौड़गढ़ 17.84 करोड़ के साथ आठवें, श्रीगंगानगर 17.79 करोड़ के साथ 9 वें और भीलवाड़ा 17.07 करोड़ के साथ 10 वें स्थान पर है।
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ईद-उज-जुहा की पूर्व-संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का रखे मान, अवश्य करें मतदान: युगल किशोर दुबे

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राज्यपाल का हुआ आगमन, क्षेत्र की हो रही विकास से दिखे खुश।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment