RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:ऑब्जर्वर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मीडिया प्रकोष्ठ का निरीक्षण!इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर अधिक प्रभावी नजर रखने के दिए निर्देश।

हनुमानगढ़/राजस्थान 30 अक्टूबर । विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। हनुमानगढ़, पीलीबंगा तथा संगरिया विधानसभा के लिए नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर समाथा मुल्लमुड़ी, प्रोबेशनर आईएएस प्रीतम जाखड़,उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव ने सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में मीडिया प्रकोष्ठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान एपीआरओ राजपाल लंबोरिया ने उन्हें प्रिंट मीडिया सेल, सोशल मीडिया सेल, इलेक्ट्रोनिक मीडिया सेल द्वारा किए जा रहे कार्यों कि विस्तृत जानकारी दी ।
ऑब्जर्वर समाथा मुल्लमुड़ी ने मीडिया प्रकोष्ट में कार्यरत कर्मचारियों कि संख्या को बढाने तथा इलेक्ट्रोनिक और सोशल मीडिया पर अधिक प्रभावी नजर रखने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों कि पालना में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने तुरंत आदेश जारी करते हुए 11 कर्मचारीयों को मीडिया प्रकोष्ठ में प्रतिनियुक्ति कर दिया।
एपीआरओ राजपाल लंबोरिया ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यथा फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर इत्यादि पर संदेहास्पद पेड़ न्यूज, फेक न्यूज, बिना अनुमति के विज्ञापन, आदर्श आचार संहिता के मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है ।
इसके पश्चात् उन्होंने एसडीएम ऑफिस पीलीबंगा, एनएच 62 चैकपोस्ट, गोलूवाला थाने का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा। इस अवसर पर उनके साथ राज्य कर अधिकारी, लाइजनिंग ऑफिसर नितिन चूघ, पीआरओ ऑफिस में राजकुमार छाबड़ा, राकेश कुमार, रजनीश सुथार, सूर्य प्रकाश जोशी इत्यादि उपस्थित रहें।

सोमवार को एक भी प्रत्याशी ने दाखिल नहीं किया नामांकन

जिले में विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत सोमवार से नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में पांचो विधानसभाओं में सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। 6 नवंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं तथा 9 नवंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।

Related posts

एक्सरसाइज गरुड़ 25 संपन्न: इंडो-फ्रेंच एयर फोर्स ने बाइलेटरल एयर एक्सरसाइज का 8वां एडिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्यार्थियों ने बनाई अखबार की रद्दी से थैलियां और मेंहदी के कोन।

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार डी.आर.डी.ए निदेशक ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

नवादा डीएम की अध्यक्षता में योजनाओं की ऑडिट की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:गुलजारबाग वृद्धाश्रम में आपदा सुरक्षा माॅकड्रिल।

rktvnews

Leave a Comment