RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:मतदाताओं को जागरूक करने में सहायक हो रही स्वीप गतिविधियां।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 30 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित की जा रही है । जिला स्वीप प्रभारी अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने बताया कि जिले की 299 ग्राम पंचायतों, 5 नगरपालिकाओं एवं चित्तौड़गढ़ शहर नगरपरिषद द्वारा वार्डों और मोहल्लों में मतदान शपथ, नुक्कड़ सभा, मतदान रैली आदि आयोजित किए जा रहे है। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं के विद्यार्थियों के द्वारा रंगोली, जागरूकता रैली, मेहंदी प्रतियोगिता, शपथ पत्र भरवाना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जलाशयों पर दीपदान आदि कार्यक्रम किए जा रहे है।
जिले के 403 निर्वाचन साक्षरता क्लबो के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन एप, सी विजिल एप, सक्षम एप , केवाईसी एप के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। उनके परिवारजन, समुदाय सदस्यों आदि लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जाने के साथ 18 वर्ष या उनके ऊपर अधिक आयु वाले सभी मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन भी कराए गए। त्योहारों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी मतदाताओं को वोट डालने हेतु जिला प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है। गत विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधानसभावार न्यूनतम मतदान वाले 10 मतदान बूथों के चयन कर उनका प्रतिशत बढ़ाने हेतु विशेष स्वीप टीम लगाकर सभी मतदाताओं से संपर्क कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गत विधानसभा चुनाव मतदान प्रतिशत 74.72 प्रतिशत से बढ़ा कर इस बार 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सघन प्रयास किए जा रहे है। आगामी माह नवम्बर में सतरंगी सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित होगी।

Related posts

पीएफसी ने गुजरात सरकार के साथ 25,000 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

स्वास्थ्य विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट “एनीमिया मुक्त डाढा कार्यक्रम” के तहत पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

rktvnews

भारतीय औषधि नियंत्रक ने चोट के न्यूनतम निशान के साथ त्वचा के घावों का उपचार करने के लिए पहले स्वदेशी रूप से विकसित पशुओं से निकाले गए टिश्यू इंजीनियरिंग स्कैफोल्ड को मंजूरी दी।

rktvnews

दरभंगा: जिलाधिकारी का जनता दरबार, खराजपुर के रवि रौशन के मामले का “ऑन द स्पॉट” हुआ समाधान।

rktvnews

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment