RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:होली के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की सघन छापामारी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 मार्च।आगामी होली पर्व को दृष्टिपथ रखते हुए उपायुक्त चतरा रमेश घोलप के निर्देश पर आज चतरा उत्पाद विभाग के द्वारा पितिज, अंबातरी, मयूरहंड एवं सोकी क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान 7 अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया।
छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब एवं जावा महुआ जब्त और विनष्ट किया गया।

जब्ती का विवरण :
1. अवैध महुआ चुलाई शराब = 120 लीटर करीब
2. जावा महुआ = 800 KG करीब (विनष्ट)
3. शराब चुलाई में प्रयुक्त उपकरण

आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त के निर्देशानुसार होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार छापामारी की जा रही है और आगे भी अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध इसी प्रकार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

बक्सर जिला अंतर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन।

rktvnews

भोजपुर : सोनम वांगचुक की मांग पर गंभीरता से विचार करे केन्द्र सरकार : शिवानंद तिवारी 

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हैदराबाद में ‘भारत का शाश्वत ज्ञान: शांति और प्रगति के मार्ग’ विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा दिलीप जयसवाल का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

देहरादून:मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment