RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

भोजपुर:प्राचीन गायन शैली ध्रुवपद व पखावज की अनुगूंज ने किया मंत्रमुग्ध।

आरा/भोजपुर 27 अक्टूबर।लीजेंड बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा मेमोरियल कल्चरल सोसायटी के बैनर तले स्थानीय महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में साप्ताहिक कार्यक्रम गुरुवासरे संगीत सभा का आयोजन किया गया। उद्घाटन जालंधर से पधारे अंतर्राष्ट्रीय पखावज वादक आशुतोष उपाध्याय व भोपाल आकाशवाणी के प्रसिद्ध ध्रुवपद गायक मनोज कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि पखावज ताल वाद्य के क्षेत्र में सबसे प्राचीन वाद्ययंत्र है। इसकी अनुगूंज आसपास के वातावरण को शुद्ध कर देती है। भगवान गणेश इस वाद्य के प्रथम कलाकार हैं। वहीं ध्रुवपद गायक मनोज कुमार ने कहा कि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में ध्रुवपद अति प्राचीन गायन शैली है। बिहार ने भी इस गायन शैली में एक से बढ़कर एक कलावन्तो का सृजन किया है। कार्यक्रम के मुख्य कलाकार मनोज कुमार ने ध्रुवपद गायन में में राग भोपाली में आलाप, जोड़ व झाला, महाशिवपुराण की बंदिश “तू ही सूर्य तू ही चंद्र” “तेरो मन में कितनों गुण है” समेत राग दुर्गा व चारुकेशी में विभिन्न रचनाओं को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आशुतोष उपाध्याय ने पखावज की थाप से अद्भुत समां बांधा। ओजपूर्ण वादन व विभिन्न परन् व बंदिशों ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। द्वय कलाकारों को आयोजन संस्था की ओर से “अमृत नाद सम्मान” से विभूषित किया गया। मंच संचालन शंभू शरण ओझा व धन्यवाद ज्ञापन गुरु बक्शी विकास ने किया। इस अवसर पर विदुषी बिमला देवी, राणा प्रताप सिन्हा , कथक नर्तक अमित कुमार, आदित्या श्रीवास्तव , शास्त्रीय गायक महेश यादव रवि शंकर, स्नेहा पाण्डेय, संरक्षक सुशील कुमार ‘देहाती’, श्रेया पाण्डेय, अभय तूफानी समेत कई संगीत रसिक उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने भाजपा भोजपुर के मण्डल अध्यक्षों के साथ की बैठक! बूथ सशक्तिकरण अभियान पर की चर्चा।

rktvnews

पटना:आपदा संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

गढवा: उपायुक्त ने निर्वाचन, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

नागालैंड:भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई) ने राज्य में गुणवत्ता-समर्थित विकास को बढ़ावा देने के लिए नागालैंड में गुणवत्ता संकल्प लिया।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर, मीरजापुर, बांदा, बस्ती, अमरोहा और फिरोजाबाद की महायोजना-2031 के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

rktvnews

Leave a Comment