RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विकसित भारत संकल्प यात्रा के मोदी गारंटी वैन बड़हरा विधानसभा के ख्वासपुर,नथमलपुर,मटुकपुर,और नरगदा पंचायत के नुरपुर पहुंची।

आरा /भोजपुर 31 दिसंबर।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी गारंटी वाली गाड़ी बड़हरा विधानसभा के ख्वासपुर, मटुकपुर, नथमलपुर और नरगदा पंचायत के नुरपुर पहुंची। मोदी गारंटी वाली गाड़ी से मोदी जी का विकसित भारत 2047 के संकल्प को चलचित्र द्वारा ग्रामीण जनता को दिखाया गया।उक्त दौरान बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,ई.धीरेन्द्र सिंह,रामाकांत सिंह,निशांत सेंगर, प्रवीण द्विवेदी कृषि वैज्ञानिक, रंजीत सिन्हा, राहुल गुप्ता,सुशांत पाल,सुग्रीव, रामदयाल सिंह आदि ने कार्यक्रम मे केन्द्र सरकार की योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आम जनता और लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी अभी तक वंचित लाभार्थियों को लाभ दिलवाने की गारंटी है। 2047 से पहले देश की जनता को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की गारंटी है। कृषि वैज्ञानिक द्वारा द्रोण से खेती करने की विधी को बताया गया, जिसके लिए जीविका दिदियो को प्रशिक्षित किया जाएगा और देश की महिला द्रोण चलाने मे महारत हासिल करेंगे।मोदी गारंटी वाली गाड़ी से गैस वितरण,ऋण आदि का वितरण किया गया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related posts

झारखंड:चतरा:सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान हेतु प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर द्वार दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने किया स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने चुनाव में मृत कर्मियों के आश्रितों को 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का प्राधिकार पत्र किया प्रदान।

rktvnews

विधानसभा आम चुनाव-2023- अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नया रिकॉर्ड एक सप्ताह में 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त 2018 में पूरी आचार संहिता के दौरान( 65 दिन) हुयी थी 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त।

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला: चतरा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment