RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: घरेलू गैस की नहीं है कमी, कालाबाजारी से न खरीदे गैस, जिला प्रशासन की अपील।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)16 मार्च।जिला आपूर्ति कार्यालय, रोहतास द्वारा आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है की रोहतास जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। रोहतास जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 28 वितरक हैं, जिनके पास कुल 8336 घरेलू गैस सिलिंडर, भारत गैस के कुल 07 वितरक हैं, जिनके पास कुल 1064 घरेलू गैस सिलिंडर एवं भ्च् गैस के कुल 11 वितरक हैं, जिनके पास कुल 2947 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध है।
आमजन से अनुरोध है कि कालाबाजारी से गैस सिलिंडर नही खरीदें। अपने मोबाईल पर ओटीपी प्राप्त कर गैस सिलिंडर प्राप्त करें। अफवाह पर ध्यान न दें। सजग रहे, सर्तक रहें।
समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Tollfree Number (24X7)- 1906, IOCL के Toll Free Number- 1800-2333-555, BPCL के Toll Free Number- 1800-22 4344 एवं HPCL के Toll Free Number- 1800-2333-555 पर संपर्क करें।
साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग की जानकारी, समस्या एवं शिकायत हेतु के लिए जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या- 06184-226072 एवं 06184-226093 है। इस पर संपर्क करें।

Related posts

71 बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोइनुल हक ट्रॉफी 23-24 फाइनल राउंड लीग मैच के लिए भोजपुर की टीम मोतीहारी रवाना।

rktvnews

नारनौल:100 दिवसीय एनीमिया मुक्त अभियान की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचन्द की प्रासंगिकता शाश्वत है : प्रो डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को नमन किया।

rktvnews

कासगंज की रामलीला में शम्बूक का आत्मवध।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment