RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

खूंटी:उन्नत विधि से खेती कर अपनी आजीविका को मजबूत बना रही सखी मंडल की महिलाएं।

खूंटी/झारखंड 26 अक्टूबर।कर्मी मुंडैन खूंटी के कर्रा प्रखंड स्थित निधिया गांव की निवासी हैं। वह कमल आजीविका सखी मंडल से जुड़ी हुई है।
कर्मी ने टपक सिंचाई से खेती करके अपने गांव में प्रसिद्धि हासिल की साथ ही अपने परिवार को भी गरीबी से मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहीं।
समूह में जुड़ने के पहले भी वह खेती करती थी पर कम जानकारी होने के कारण मेहनत के अनुसार मुनाफा नहीं हो पाता था। ऐसे में समूह की मदद से मिली और उन्नत व ऑर्गेनिक खेती पर प्रशिक्षण से उनके फसलों में सुधार आया।
समूह बैठक में उन्हें कृषि सखी से JSLPS द्वारा संचालित झिमड़ी (सूक्ष्म टपक सिंचाई) परियोजना अंतर्गत टपक सिंचाई प्रणाली के जरिए खेती के बारे में जानकारी मिली,फिर कर्मी ने अपना आवेदन पत्र जमा किया और समूह से 12 हजार रुपए खेती करने के लिये ऋण लिया।
दीदी ने गिरजा वेराइटी का फूलगोभी लगाया जिससे अच्छा उत्पादन हुआ और दुगना मुनाफा भी हुआ। 40 रूपये के दर से दीदी ने 6 क्विंटल फूलगोभी बेचकर अब तक 20,930 रुपए की आमदनी कर ली है।
कर्मी बताती है, “पहले खेती करने में मुझे पानी की समस्या होती थी पर अब कम पानी ,कम मेहनत और कम लागत में मैं अच्छी खेती करने लगी हूं,और गर्मी में भी खीरा, तरबूज की खेती आसानी से कर लेती हूं,वर्तमान समय में अभी मेरे खेत में पत्तागोभी लगा है जिससे मुझे आशा है की इस बार भी मुझे अच्छा मुनाफा होगा।”

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने सचिवालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रिनपास के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए),आइसा ने भगत सिंह की 117 वीं जयंती पर निकाला युवा दावेदारी मार्च।

rktvnews

प्रधानमंत्री गुजरात के गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में शामिल हुए

rktvnews

Leave a Comment