RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

विजयादशमी पर स्वर्णकार संघ द्वारा भजन संध्या आयोजित!प्रभु श्री राम का चरित्र अनुकरणीय: दीपक कुमार अकेला

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 अक्टूबर।विजयदशमी हिंदुओं का एक महान पर्व है।हम सभी मां दुर्गा की नौ रूपों की पूजा करते हैं तत्पश्चात अंतिम दिन रावण का पुतला दहन कर खुशियां मनाते हैं।रावण बुराई का प्रतीक तो श्रीराम अच्छाई के।प्रभु श्री राम हमारे धार्मिक, सांस्कृतिक और पुरातन सभ्यता और संस्कृति के धरोहर है। इनका जीवन दर्शन ही अनुकरणीय है। यह बातें दीपक कुमार अकेला ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर कह रहे थे।कार्यक्रम भोजपुर जिला स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में लल्लू साह एंड सन्स ज्वेलर्स साड़ी वाला जेल रोड आरा में किया गया था जिसका उद्घाटन जिलाअध्यक्ष दीपक कुमार अकेला ने किया ।इस अवसर पर झारखंड से पधारे भजन सम्राट अनूप जलोटा के शिष्य बृज किशोर राणा की भजनों की गायकी ने श्रोताओं का मन मोह लिया। राष्ट्रीय स्तर के वादक प्रभु नंदन शर्मा ,तबला वादक के के मानस, ढोलक पर राधा कृष्ण उर्फ संजय जी, बांसुरी वादक अलख अनाड़ी,नाल वादक जितेंद्र कुमार,रणधीर कुमार सोनी, धीरज कुमार स्वर्णकार, डॉक्टर शीलभद्र जी,प्रमोद मुखिया,अरविंद कुमार सिंह, प्रकाश सोनी, शत्रुघ्न सिंह, जीतू सोनी, प्रतिक राज, लुलु बाबू, गणेश कुमार, जयप्रकाश ठाकुर, पारसनाथ सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सत्यनारायण सिंह आदि लोग शामिल हुए।

Related posts

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 38 परिवेदनाएं आईं, 13 का मौके पर ही किया निस्तारण।

rktvnews

गिरीडीह:कौशल विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली चुनाव अधिकारियों की बैठक,इंटर बॉर्डर पर संयुक्त जांच करें – आलोक रंजन

rktvnews

इंदौर में मानवता का नया अध्याय: अंगदान हेतु 67वां ग्रीन कॉरिडोर द्वारा संपन्न हुए अंगदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

राजस्थान को ओडीओपी पुरस्कार वितरण समारोह में में मिला कांस्य पुरस्कार -उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त ने ग्रहण किया अवार्ड।

rktvnews

Leave a Comment