RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर में मानवता का नया अध्याय: अंगदान हेतु 67वां ग्रीन कॉरिडोर द्वारा संपन्न हुए अंगदान।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)24 मार्च।लोक कल्याणी माँ अहिल्या की पावन नगरी में एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल देखने को मिली है। शुजालपुर निवासी 34 वर्षीय सिविल इंजीनियर अनुपम नालमे गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद सीएचएल केयर हॉस्पिटल में भर्ती थे। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने परिवार जनों को संभावित ब्रेन डेथ स्थिति की जानकारी दी गई।
नालमे परिवार के पारिवारिक मित्र महिदपुर निवासी जवाहर जी दोषी के पुत्र विश्वास दोषी के 10 वर्ष पूर्व इंदौर में संपन्न हुए अंगदान से प्रेरित नालमे परिवार ने संभावित अंगदान के लिए मुस्कान ग्रुप सेवादारों से संपर्क किया।
मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतु बगानी और संदीपन आर्य ने परिवार से काउंसलिंग की। इस दौरान अनुपम के पिता जगदीश जी, बुआ डॉ. वर्षा,भाई अनुराग और जुबीन नालमे ने अंगदान की प्रक्रिया में अहम योगदान दिया एवं यथा संभावित अंगों के दान हेतु स्वीकृति प्रदान की।
प्रथम ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कल शाम 5:13 बजे और द्वितीय ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन रात 12:00 बजे संपन्न हुआ।
दानदाता का लिवर सीएचएल केयर हॉस्पिटल में 44 वर्षीय इंदौर निवासी महिला रोगी को प्रत्यारोपित किया गया,एक किडनी 34 वर्षीय रतलाम निवासी पुरुष रोगी को शेल्बी हॉस्पिटल में प्रत्यारोपित किया गया।
इंदौर संभाग आयुक्त के आदेश अनुसार दूसरी किडनी सीएचएल केयर हॉस्पिटल की 34 वर्षीय महिला को आवंटित की गई थी परंतु अंतिम समय में रोगी प्रतिकूल स्थिति के चलते हुए उस प्रत्यारोपण को स्थगित किया गया और प्रतीक्षा सूची के अनुसार संभाग आयुक्त द्वारा जारी संशोधित आदेश अनुसार उसे शेल्बी हॉस्पिटल में उपचाररत इंदौर निवासी 55 वर्षीय महिला रोगी को आवंटित किया गया, जो यह समाचार लिखे जाने तक प्रत्यारोपण के प्रक्रिया में थी।
बेंगलुरु एस्टर हॉस्पिटल के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. वचन एस. होकेरी,CHL CARE के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज जैन की टीम द्वारा लिवर प्रत्यर्पण किया गया। डाॅ वचन होकेरी की टीम एक दिन पूर्व प्रत्यारोपण हेतु इंदौर पहुंच गई थी।
CHL CARE अस्पताल के मनीष गुप्ता, सीनियर इंटेंसिवेस्ट डॉ निखिलेश जी जैन,ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर मोनिशा बगानी, डॉ उत्तम पाटीदार अंगदान की व्यवस्था बनाए हुए थे।
मध्य प्रदेश शासन के SOTTO कार्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित, निधि शर्मा और शुभम वर्मा अंग एलोकेशन की प्रक्रिया को विधान पूर्वक पूर्ण किया।
इंदौर सांसद शंकर लालवानी, संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खेड़े और एप्रोप्रिएट अथॉरिटी डॉ. अरविंद धनघरिया भी पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
आज ग्रीन कॉरिडोर. CHL केयर हॉस्पिटल से शेल्बी हॉस्पिटल के 12:35 पर बना जो 12:39 (4 मिनट) में पूर्ण हुआ, जिसमें इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा अंगदानी के सम्मान में प्रारंभ किए गए गार्ड ऑफ ऑनर अंगदानी अभिनव के शव विदाई के समय मानव श्रृंखला बनाकर पुष्प वर्षा करते हुए CHL CARE हॉस्पिटल के प्रांगण में दी गई। मध्य प्रदेश शासन की ओर से इंदौर डिप्टी कलेक्टर SDM ओम नारायण बड़कुल ने पुष्पमाला अर्पित की।
विदाई के समय में शोक संवेदनाएं एवं धन्यवाद का भाव शेल्बी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ विवेक जोशी,सीईओ सीएचएल केयर हॉस्पिटल मनीष गुप्ता, अंगदानी जवाहर जी दोषी एवं मुस्कान ग्रुप सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य द्वारा रखे गए।
मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट इस पुनीत कार्य में प्राप्त हुए। नालमे परिवार एवं सभी सहायकों के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है।

Related posts

राइजिंग राजस्थान की सुहानी शाम में बिखरे सुरीले सुर, राजस्थान बना ऑलवेज राइजिंग निवेशिस्तान।

rktvnews

नई दिल्ली:हम सब हिंदुस्तानी, आतंकवाद शैतानियत है – नशामुक्त भारत हमारा लक्ष्य : इंद्रेश कुमार

rktvnews

5 मई को वैशाख पूर्णिमा का शुभ दिन मनाने के लिए IBC के साथ संस्कृति मंत्रालय

rktvnews

संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज शिलांग में असम राइफल्स के 188वें संस्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:सच्चिदानंद सिन्हा के निधन पर माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपराध कैसे भी हों पुलिस त्वरित एक्शन सुनिश्चित करे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment