RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली चुनाव अधिकारियों की बैठक,इंटर बॉर्डर पर संयुक्त जांच करें – आलोक रंजन

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान)29 मार्च। लोकसभा आम चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से संपादित करने एवं विभिन्न चुनाव गतिविधियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में सभी एआरओ एवं प्रकोष्ठ प्रभारी की बैठक ली एवं विभिन्न चुनाव गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे परिवहन एवं पुलिस के साथ इंटर बॉर्डर एरिया पर संयुक्त जांच की कार्यवाही करें। उन्होंने नाको पर जांच गतिविधियां बढ़ने तथा एफएसटी एवं एसएसटी टीम को तत्काल कार्रवाई करने सहित अवैध शराब की रोकथाम एवं परिवहन, अवैध शराब पर रोकथाम सहित नकदी के परिवहन सहित सार्वजनिक स्थलों पर संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एआरओ एवं तहसीलदार को सभी मतदान केदो का निरीक्षण करने एवं वहां पेयजल, बिजली, छाया एवं महिला पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारियों से भी जानकारी ली। प्रारंभ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार एवं रावतभाटा अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा ने जानकारी दी। इस अवसर पर एसीईओं राकेश पुरोहित, सभी एआरओ प्रकोष्ठ प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जेजे कालेज एनएसएस इकाई का आवासीय शिविर का हुआ समापन।

rktvnews

“सीमा पार क़ैद एक सिपाही: गर्भवती पत्नी की पुकार और हमारी चुप्पी”।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने काशी तमिल संगमम चरण 3 के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक संघ (गोपगुट)की समस्याओं को ले महापंचायत।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में सात निश्यच पार्ट-2 की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कृतियों परब्रेल लिपि में लिखी पुस्तक ‘ए प्रॉमिस्ड नेशन ऑनरेबल श्री नरेन्द्र मोदी- द मेकर ऑफ न्यू इंडिया’ का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment