RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

उत्तराखंड: हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार द्वारा बन रही वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी।

देहरादून/उत्तराखंड 23 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखण्ड की वास्तविकता को वेबसीरिज में दर्शाया जा रहा है। सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र की गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक सुंदरता, हिमालय पर्वत एवं नदियों से आच्छादित है उसी तरह यह वेबसीरीज अपने नाम के समान पहाड़ की भौगोलिक, सामाजिक, आधुनिक और सांस्कृतिक समरसता को समेटे हुए है।
मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की हसीन वादियों में आकर प्राकृतिक वातावरण का भरपूर लाभ उठाने के साथ ही फिल्म बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तराखण्ड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुमाऊंनी, गढवाली एवं जौनसारी फिल्मों, वेबसीरीज आदि के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी स्वीकृत की गई है। इससे स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा साथ ही अनेक क्षेत्रों मे रोजगार का भी सृजन होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में उत्तराखण्ड शूटिंग के लिए एक प्रमुख स्थान बन चुका है। आने वाले वर्षाे में और अधिक फिल्मों का निर्माण उत्तराखण्ड में होने से होटल व्यवसायी के साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों, टैक्सी कारोबारी व गाइडों को फायदा होगा।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या,राम सिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पीएन मीणा के साथ ही काफल वेबसीराज के किरदार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में 1000 धर्मावलंबियों को बसों से महाकुंभ किया गया रवाना।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड व अत्याधुनिक कैंसर मशीन का किया उद्घाटन।

rktvnews

भारत आज रक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से सुसज्जित हैः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

अयोध्या धाम के लिए निकली लव कुश यात्रा का आगमन भोजपुर जिला मे होगा!भव्य तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर तैयार:जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरकार के विकास कार्यों का मूल्यांकन समाज करेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने किया बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment