RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए रवाना।

ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद का आयोजन।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 अक्टूबर।भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद 2025’ में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की 120 कर्मियों वाली एक टुकड़ी कल पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में इरविन बैरक के लिए रवाना हुई। यह द्विपक्षीय अभ्यास अपने चौथे संस्करण में 13 से 26 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अन्य टुकड़ियों के चयनित सैनिक भी शामिल हैं।
वार्षिक अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2025 का उद्देश्य आपसी सैन्य सहयोग को बढ़ाना, आपसी सहभागिता में सुधार करना और शहरी/अर्ध-शहरी इलाकों में उप-पारंपरिक युद्ध के क्षेत्र में रणनीति, तकनीक तथा प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से भाग लेने वाली सेनाओं के लिए एक मंच प्रदान करना है।
यह अभ्यास खुले व अर्ध‑रेगिस्तानी क्षेत्रों में कंपनी‑स्तर के संयुक्त परिचालन पर केन्द्रित होगा। इसमें सैनिकों द्वारा संयुक्त योजना बनाना, सामरिक अभ्यास, विशेष हथियारों के कौशल और विविध मिशनों का प्रभावी संचालन शामिल है। यह अभ्यास संचालनात्मक क्षमताओं को परिष्कृत करने, उभरती प्रौद्योगिकियों के समेकन का परीक्षण करने तथा वास्तविक युद्धपरिस्थिति में संयुक्त क्रियान्वयन की दक्षता बढ़ाने का बहुमूल्य अवसर प्रदान करेगा।
अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2025 में भागीदारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग को नई गति मिलेगी, साथ ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय एवं विश्वास की भावना को भी बल मिलेगा।

Related posts

07 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 नवंबर 25

rktvnews

देहरादून: वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सचिवालय में ली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 सितंबर 24

rktvnews

चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और बांग्लादेश का लोक प्रशासन मंत्रालय 2025-2030 तक 1500 अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की परिकल्पना वाले समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण पर सहमत।

rktvnews

Leave a Comment