RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की 100वीं जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/23 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की 100वीं जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भैरों सिंह जी ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके कार्यकाल को संसदीय विचार-विमर्श और चर्चा के मानकों को बढ़ावा देने के प्रति संकल्‍पबद्धता के लिए याद किया जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत की कुछ झलकियां भी साझा कीं।

X पर एक थ्रेड पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
“आज का दिन बेहद खास है – यह सम्मानित राजनेता श्री भैरों सिंह शेखावत जी की 100वीं जयंती है। उनके अनुकरणीय नेतृत्व और हमारे राष्ट्र की प्रगति की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए भारत सदैव उनका आभारी रहेगा। वह एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें समूचे राजनीतिक क्षेत्र में और समाज के हर तबके के लोगों द्वारा पसंद किया जाता था।
प्रधानमंत्री ने उनके साथ अपनी बातचीत की कुछ झलकियां भी साझा करते हुए कहा।
“भैरों सिंह जी दूरदर्शी नेता और प्रभावी प्रशासक थे। उन्होंने उत्कृष्ट मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए राजस्थान को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने राजस्थान के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए कई उपायों की शुरुआत की।
भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में, भैरों सिंह जी ने हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल को संसदीय बहसों और चर्चाओं के मानकों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाता है। उनकी बुद्धि और हास्य को भी बड़े आनंद से याद किया जाता है।
भैरों सिंह जी के साथ बातचीत की मेरी अनगिनत यादें हैं। इसमें वह समय भी शामिल है जब मैं पार्टी संगठन के लिए काम कर रहा था और 1990 के दशक की शुरुआत में एकता यात्रा के दौरान भी। जब भी मैं उनसे मिलता, जल संरक्षण, गरीबी उन्मूलन जैसे पहलुओं के बारे में बहुत कुछ सीखता।
2001 में मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना और एक साल बाद भैरों सिंह जी भारत के उपराष्ट्रपति बने। मैं भाग्यशाली था कि मुझे उन वर्षों के दौरान उनका निरंतर समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने 2005 के वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की शोभा बढ़ाई थी, जिसके दौरान उन्होंने गुजरात में हमारे द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की थी।
उन्होंने मेरी लिखी एक किताब ‘आंख आ धन्य छे’ का विमोचन भी किया था। यहाँ उस कार्यक्रम की एक तस्वीर है।
आज, हम अपने राष्ट्र के लिए भैरों सिंह जी के दृष्टिकोण को साकार करने और यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं कि प्रत्येक भारतीय सम्मान का जीवन जीने के साथ-साथ भारत के विकास को चमकाने और समृद्ध करने के लिए कई अवसर प्राप्त करे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों संबंधी बैठक।

rktvnews

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी!महान साहित्यकार, लेखक व उपन्यास सम्राट थे मुंशी प्रेमचंद : लक्ष्मण

rktvnews

भोजपुर:समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बने योजना, सभी मुसहरटोली का हो सर्वे और लगे हेल्थ कैम्प: सुदामा प्रसाद

rktvnews

गोपालगंज:कांग्रेस प्रवक्ता ने मृत राधिका की मां से मिल न्याय दिलाने की कही बात।

rktvnews

बिहार आने का मकसद” बिहार की जीविका दीदियों” की सफलता को है देखना : करमा यंग ज़ूम

rktvnews

दरभंगा:उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया आइडिया फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment