RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव-2023 अंतर्गत गठित प्रकोष्ठो कि बैठक हुई आयोजित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 20 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के दृष्टिगत निर्वाचन गतिविधियों के सफल संचालन हेतु प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के पांचो विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों को एफएसटी तथा प्रत्याशियों के नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने कहा कि जिले में 642 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। लाइसेंसधारकों को विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने हथियारों को जमा करवाना आवश्यक है। किसी भी लाइसेंसधारक द्वारा जमा करवाने में छूट चाहने के लिए प्रार्थना पत्र देना होगा, जिस पर जिला स्तरीय समिति निर्णय करेगी ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आपराधिक मामलों से जुड़े प्रत्याशियों द्वारा आपराधिक मामलों का बोल्ड अक्षरों में नामांकन प्रस्तुत करते समय विवरण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आपराधिक रिकॉर्ड का प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 3 बार प्रचार प्रसार किया जाएगा। सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांकन करवाने वाले सभी प्रत्याशियों के दस्तावेज उसी समय पूरे कर लिए जाए। इस बार जनरल कैटेगरी के प्रत्याशियों को 10 हजार तथा अन्य को 5 हजार जमानत राशि नामांकन के समय जमा करवानी होगी।
एक विधानसभा क्षेत्र में एक ही नाम के दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरा जाता है तो उनके सुझाव अनुसार नाम के आगे प्रचलित नाम या पिता का नाम जोड़ा जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में हो रही अभी के प्रचार प्रसार की रिकॉर्डिंग रखती है तथा उनका नामांकन के पश्चात खर्चे में जोड़ा जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रहेगी नजर, राजनेतिक प्रचार प्रसार करने पर 24 घंटे में होगी कार्यवाही

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मचारी अगर किसी राजनेतिक पार्टी का प्रचार प्रसार करता है या चुनावी रैलियों में हिस्सा लेता है तो उस पर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी अगर कोई पोस्ट की जाती है तो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्यवाही की जायेगी।

विधानसभा आम चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी हेतु जिला प्रशासन की नई पहल

विधानसभा आम चुनाव 2023 में जिला हनुमानगढ़ में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर सभी दिव्यांग मतदाताओं से सम्बन्धित सूचनाएं यथा होम वोटिंग, व्हील चेयर, मतदान सहायक आदि को सर्वे फार्म में संकलित करेगा। उक्त संकलित सुचनाओं के आधार पर जिला प्रशासन दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत मतदान हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। सभी विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निग अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी बूथ पर 5 से अधिक पीडब्ल्यूडी वोटर होने पर बीएलओ कि सहायता के लिए 18 वर्ष से कम आयु के एनसीसी और स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों को लगाया जाएगा । इसके लिए अभी से रिटर्निंग अधिकारियों को तैयारी सुनिश्चित के निर्देश दिए।

आरओ को दी सुविधा एप्लीकेशन और एनक्योर एप्लीकेशन के बारे में ट्रेनिंग

विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों को सभी तरीके की अनुमति सुविधा एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन ही उपलब्ध करवाई जाएगी। इस एप्लिकेशन के माध्यम से नामांकन से लेकर काउंटिंग तक सभी तरह की अनुमति दी जाएगी । इसके लिए उन्हें किसी भी तरह के ऑफलाइन प्रार्थना पत्र को भरने की आवश्यकता नहीं होगी । इसके लिए रिटर्निग अधिकारियों के लिए एनक्योर एप्लीकेशन बनाया गया है, जिसके बारे में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रिटर्निग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया ।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव, नोहर एडीएम चंचल वर्मा, एडिशनल एसपी बीएल मीणा, एसडीएम व रिटर्निग अधिकारी दिव्या, सीईओ सुश्री सुनीता चौधरी, टिब्बी एसडीएम स्वाति गुप्ता, नोहर एसडीएम सत्यनारायण सुथार, भादरा एसडीएम शकुंतला चौधरी, संगरिया एसडीएम प्रभजोत सिंह गिल, डीआईओ शैलेंद्र कुमार, डीटीओ संजीव चौधरी, अल्पसंख्यक अधिकारी अक्षत बिश्नोई, सहायक निदेशक विनोद कुमार, जिला रसद अधिकारी विनोद ढाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, एसीईओ सुनील छाबड़ा, बीडीओ यशपाल असीजा, डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार, सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर, पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, एएओ हंसराज वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे ।

Related posts

देवघर:राज्य स्थापना दिवस व धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर मंत्री हफीजूल हसन ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

rktvnews

कानून हमें जीवन के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा उपलब्ध कराता है : जिला एवं सत्र न्यायाधीश

rktvnews

उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी।

rktvnews

बिहार:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केन्द्र और राज्य सरकार की 800 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:उद्योग तथा रीको विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान को मिला जैम एक्सीलेंसी अवार्ड- दिल्ली में आयोजित क्रेता विक्रेता गौरव सम्मान समारोह में मिला सिल्वर पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment