RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

राजस्थान को मिला जैम एक्सीलेंसी अवार्ड- दिल्ली में आयोजित क्रेता विक्रेता गौरव सम्मान समारोह में मिला सिल्वर पुरस्कार।

जयपुर/राजस्थान 26 जून। नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में सोमवार को क्रेता विक्रेता गौरव सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में राजस्थान को जैम एक्सीलेंसी अवार्ड दिया गया। प्रदेश को जैम पोर्टल के माध्यम से एससी/एसटी उपक्रमियों को उनके उत्पादों के क्रय आदेश दिलाने के बेहतर कार्य के लिए सिल्वर पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजस्थान को सिल्वर पुरस्कार दिया। विभाग की ओर से अतिरिक्त निदेशक श्री एस एस शाह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
उद्योग एवं वाणिज्य श्रीमती शकुन्तला रावत ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस पोर्टल पर सराहनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विभाग राजस्थान के उद्योगों को अग्रणी पायदान पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग को प्रोत्साहन करने की नीतियों से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप उद्योग एवं वाणिज्य विभाग निरंतर प्रदेश में उद्योगों को बेहतर वातावरण एवं जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है एवं इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं लग्न से संभव हो पाया है। विभाग के आयुक्त श्री ओम कसेरा ने कहा कि प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण विकसित करना विभाग की प्राथमिकता है एवं इस दिशा में विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नव उद्यमियों को प्रदेश में उद्योग नीति से सुगमता से उद्योग स्थापित करने एवं संचालित करने के लिए विभाग की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।

Related posts

जनसंपर्क अलंकरण समारोह- आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला ’जनसंपर्क श्री’ पुरस्कार, बेहतर प्रशासन के साथ पीआर में मास्टर स्ट्रोक, पद्मश्री अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन सहित 24 विभूतियां हुई सम्मानित।

rktvnews

फ्यूजन हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर का शुभारंभ।

rktvnews

58 वर्षीय सुरेश मुसहर की मृत्यु की सूचना पर उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जिला स्तरीय जांच टीम का गठन कर मामले की गहन जांच कराया।

rktvnews

चतरा:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को किया संबोधित।

rktvnews

रायपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिना किसी चिन्ता के घर में मिल रही बिजली।

rktvnews

Leave a Comment