RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:उ० प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के सम्बंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

बागपत /उत्तर प्रदेश 20अक्टूबर। महिलाओं व बालिकाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार जैसी घटनाओं के क्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना संचालित की गई है जिसमें महिला व बालिकाओं को आर्थिक रूप से सहायता दी जा रही है, इस योजना में अपराधों से पीड़ित महिला और बालिकाओं को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 1लाख से 10 लाख तक का लाभ दिया जाता है जिसके क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सरकार की योजना का अच्छे से क्रियान्वयन हो और लोगों को सहायता दी जाए जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कुल 29 लंबित मामलों में से 13 खातों में कोई धनराशि नहीं गई जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि संबंधित के खाता प्राप्त नहीं हुए हैं जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने पांच अधिकारी/ कर्मचारियों की गांव में पहुंचकर सम्बन्धित के खाते लाने के निर्देश दिए हैं जैसे कि उन्हें योजना का लाभ मिल सके और उनके खाते में धनराशि जा सके। इसके अलावा शेष 16 में से बैठक मे 14 मामलों को स्वीकृति दी गई तथा 2 को निरस्त किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र, सीओ अंजू सिंह तेवतिया, महिला कल्याण अधिकारी शालू आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव का.चारु मजूमदार की शहादत की 52 वीं वर्षगांठ पर पूरे जिले में कार्यक्रम।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 19–21 फरवरी को।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

देवघर: जीवन में एक नेक इंसान और नागरिक बनें विद्यार्थी: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

चोरी के बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment