RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रोटरी क्लब आरा के स्वैच्छिक रक्तदान 50 लोगों ने किया रक्तदान।

सेवा के लिए रक्तदान सबसे उत्तम:अध्यक्ष के एम अग्रवाल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर रेड क्रॉस ब्लड बैंक में रोटरी क्लब ऑफ आरा द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष कृष्ण माधव अग्रवाल की पत्नी मृदुला अग्रवाल तथा सचिव अभिषेक जैन की पत्नी मिनाली जैन के रक्तदान से हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन रो डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. एस. के. रुंगटा एवं डॉ. जीवेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में कुल 50 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया.।क्लब के अध्यक्ष के. एम. अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देना है।सचिव अभिषेक जैन ने कहा कि अपने एक वर्षीय कार्यकाल में वंचित वर्ग के बच्चों को शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, वाटर हार्वेस्टिंग आदि को बढ़ावा देने प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मनजीत आनंद, संजीव गुप्ता, पंकज प्रभाकर, डॉ. अर्चना सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, अवधेश पांडे, अभय जैन, राजेश सिंह, मनोज कुमार निराला, रामेश्वर प्रसाद, अखिलेश्वर प्रसाद, आदित्य विजय जैन, अभिषेक सिंह ‘बबलू’, दिलीप सिंह एवं अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में राजीव कुमार राय, वीरभद्र राय, विभु जैन, शंभूनाथ प्रसाद, विनय कुमार सिंह, हरेंद्र मुखिया, चंद्रभानु गुप्ता तथा पार्षद जितेंद्र कुमार की सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम में ज्वाइंट कमर्शियल टैक्स ऑफिसर नरेश कुमार तथा नवपदस्थापित डिप्टी कमिश्नर जीएसटी श्रीमती देवाश्री भी उपस्थित रहीं और रोटरी क्लब ऑफ आरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव डॉ. विभा कुमारी ने किया, आयोजन डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, संरक्षक एवं अध्यक्ष, ब्लड डोनेशन कमेटी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।

Related posts

मध्यप्रदेश:सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, शासकीय सेवक, केंद्र एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष एवं सदस्य नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट!भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना एजेंट नियुक्त करने को लेकर जारी किए निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने इंजीनियर्स दिवस पर सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुसरण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:धनौती नदी पर प्रस्तावित पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़:विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप के तहत सभी बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment