RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एमएम महिला कॉलेज, आरा में लंबित मांगों के समर्थन में किया प्रतिरोध प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।एमएम महिला कॉलेज, आरा के प्रांगण में शिक्षक संघ के आह्वान पर विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में महाविद्यालय के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से प्रतिरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने समय पर वेतन नहीं मिलने, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) की कटौती की राशि समय पर संबंधित खातों में जमा नहीं होने तथा अन्य लंबित मामलों पर गहरा रोष व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि वेतन प्रत्येक कर्मचारी का संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके बावजूद सरकार की उदासीनता चिंताजनक है।शिक्षकों ने मांग की कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित रूप से वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, लंबे समय से लंबित प्रोन्नति (प्रमोशन) की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा एरियर की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।संघ के प्रमुख लोगों में प्रो प्रोफेसर खुशबू कुमारी प्रोफेसर सादिया हबीब प्रोफेसर सुधा निरंजन रंजनी प्रो स्मिता कुमारी आदि रहे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से की प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर: होली पर्व को ले डीएम और एसपी द्वारा विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, गश्ती दल दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से जिला निबंधन परामर्श केन्द्र में की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

29 अक्टूबर को व्यवसायी संघ भोजपुर का दूसरा जिला सम्मेलन आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में होगा-सुदामा प्रसाद

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

एनसीटीई ने पीएम श्री स्कूल शिक्षकों के लिए एनएमएम और एनपीएसटी पर अनुकूलन सत्र आयोजित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा-ए-कौम अब्दुल कय्यूम अंसारी साहब के पुत्र डॉ० खालिद अनवर अंसारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment