RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:गाजा पर इजरायली बर्बरीयत और अस्पतालों, स्कूलों पर बम मारकर जनसंहार करने के खिलाफ प्रतिरोध मार्च:क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 19 अक्टूबर।भाकपा माले, इंसाफ मंच, आइसा, आरवाईए के संयुक्त राज्यव्यापी प्रतिरोध सप्ताह (15-20 अक्टूबर 2023) के आह्वान के तहत आज 19 अक्टूबर 2023 को गाजा पर इजरायली बर्बरीयत और अस्पतालों, स्कूलों पर बमवर्षा कर जनसंहार करने के खिलाफ प्रतिरोध मार्च आयोजित हुआ.आज का यह मार्च जेपी स्मारक कलक्ट्रिएट तालाब से निकल कर बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा,कचहरी रोड़, सुभाष चंद्रबोस चौक,जैन स्कूल होते हुए आरा नगर थाना चौक पर सभा मे तब्दिल हो गया. इस प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने की तथा सभा का संचालन आरवाईए के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने की।
प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गाजा मे इजरायल द्वारा फिलिस्तिनीयों के जनसंहार पर रोक लगे तथा यू एन ओ इजरायल पर दबाव बनाकर युद्ध बंद कराते हुए शांति की पहल करे.इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि फिलिस्तिन पर इजरायल का अन्यायपूर्ण कब्जा हमे मंजूर नहीं।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव का कहना है कि हम फिलिस्तिनीयों के संप्रभू देश ( होमलैण्ड) के अधिकार के साथ खड़े है इंसाफ मंच के नेता ने जोर देकर कहते है कि इजरायल के जेलों मे बरसों से यातना झेल रहे फिलिस्तिनीयों को संयुक्त राष्ट्र संघ रहा करवाए तथा फिलिस्तिनी बच्चों-महिलाओं का कत्लेआम बंद हो।क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यूएनओ इजरायल को युद्ध अपराध के लिए जिम्मेदार माने।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा इजरायल को सैन्य सहयोग शीध्र बंद करनी चाहिए।
आरवाईए नेता शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि मोदी सरकार ने फिलिस्तिन पर इजरायल के नाजायज कब्जे तथा फिलिस्तिनियों के विरुद्ध किए जा रहे अपराधों की तरफ से पीठ फेर लिया है।युवा नेता ने कहा कि हम इस के बहाने मोदी जी उनके लोगों द्वारा भारत के मुसलमानों के खिलाफ घृणा फैलाने बंद हो।
आज के प्रतिरोध मार्च व सभा मे शामिल प्रमुख लोगों मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य, विजय ओझा,सुधीर कुमार सिंह,सबीर कुमार, इंसाफ मंच के नेता अजय कुमार उर्फ गांधी जी,मो.फैज उर्फ राजन, गौस राजा,कैमुद्दीन,नेहाल अंसारी,जमाल अंसारी, मो.प्रिंस,मो.सैयद,मो.मसरुर आलम,सफी आलम राईन आइसा नेता सुशील यादव,विकास कुमार, आरवाईए नेता पप्पु कुमार, निरंजन केसरी,पंकज कुशवाहा, भाकपा माले नगर कमिटी सदस्य बब्लू कुमार गुप्ता, राजेन्द्र यादव, संतविलास राम, अशोक सिंह थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

चित्तौरगढ़:जिला कलक्टर ने किया जनजाति आश्रम छात्रावास, मुंझवा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायज।

rktvnews

जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:लाडो प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से होगा बालिका सशक्तिकरण:महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

rktvnews

इंदौर:महिला एवं बाल विकास योजनाओं की प्रगति की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की समीक्षा।

rktvnews

पटना: दस दिवसीय बिहार सरस मेले का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment