RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते हैं पात्र वंचित मतदाता – भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है आवेदन।

जयपुर/राजस्थान 19 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी आगामी 27 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ (मतदाता सेवा पोर्टल) पर जाकर फॉर्म 6 के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। 27 अक्टूबर के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6A के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल हो कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं। आगामी 7 दिनों में मतदाता पहचान पत्र बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, मतदाता आयोग की ही वेबसाइट से ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अबसेंटी वोटर्स ऑन एसेंशियल के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा:सीमांत से समृद्धि की ओर: चिरका डैम में ‘नीली क्रांति’ ने बदली आदिवासी जीवन-रेखा।

rktvnews

प्रधानमंत्री 30 जून को पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे।

rktvnews

बड़हरा में ई केवाईसी और एनपीसीआई शिविर आयोजित कर किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

उद्योगपति ने किया श्रमदान!स्वच्छता हेतु प्रधानमंत्री का आह्वाहन देश हित में दूरदर्शी सोच का है परिचायक: अजय कुमार सिंह

rktvnews

अंशुल गर्ग और जैकलिन फर्नांडीज ‘यिम्मी यिम्मी’ गाने के लिए आए एक साथ – टीज़र हुआ रिलीज़।

rktvnews

Leave a Comment