RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:चक्की प्रखण्ड अंतर्गत अरक में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

बक्सर /बिहार 18 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार चक्की प्रखण्ड अंतर्गत अरक में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में ग्रामीण जनता को विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के द्वारा अपना विचारों/अनुभव को उप विकास आयुक्त महोदय के समक्ष साझा किया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र दिया गया। जिनके नाम निम्नवत है:- मनरेगा अंतर्गत उषा देवी को बकरी शेड निर्माण कार्य हेतु डमी चाबी एवं कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत शफीना परवीन अंजनी कुमार एवं लवली कुमार को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
चक्की प्रखण्ड के अरक में जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर कुल 80 आवेदन/सुझाव प्राप्त हुए। जिसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया है।
जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ आम जनों को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही थी।

Related posts

नारनौल:समाधान शिविर में डीसी मोनिका गुप्ता ने की जनसुनवाई।

rktvnews

भोजपुर: रघुपति यादव ने सीलिंग गिरने से गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को गोद में उठा करवाया इलाज,बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

रम रहे हो सब मे राम! : डा अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment