RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रघुपति यादव ने सीलिंग गिरने से गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को गोद में उठा करवाया इलाज,बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)23 मार्च।आज राजद नेता सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी रघुपति यादव ने सीलिंग गिरने से गंभीर रूप से घायल बच्ची को अपने गोद में उठा सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती करवाया जहां जांच के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया।इलाज करवाने पहुंचे रघुपति यादव संग उनके समर्थकों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बेला गांव निवासी शशिकांत मिश्रा की 7 वर्षीय नातिन सुप्रिया कुमारी के शरीर के ऊपर अचानक घर की सेलिंग गीर गई थी ।जिससे वो गम्भीर रूप से जख्मी हो गई थी।बेहोश अवस्था बच्ची को परिजनों द्वारा आनन फानन में आरा सदर अस्पताल लाया गया । जिसकी जानकारी मिलते ही राजद नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने सदर अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा और बच्ची का अपने स्तर से हर संभव बेहतर इलाज का प्रयास किया। इलाज के दौरान सीटी स्कैन कराने के बाद मालुम हुआ की बच्ची का एक पैर और एक हाथ फ्रैक्चर है और सर में काफी छोटे लगी हैं जिससे खून बह रहा था। डॉक्टर ने गम्भीर रूप से जख्म को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया! लड़की दर्द से काफी कराह रही थी।

Related posts

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

जोधपुर में प्रस्तावित मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से जोधपुरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत – मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर : एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

इस दिवाली को करें डी बीयर्स फॉरएवरमार्क के फॉरएवरमार्क अवंती कलेक्शन की सर्वश्रेष्ठ बिक्री वाली ज्वेलरी के साथ रौशन।

rktvnews

Leave a Comment