RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज दूसरे दिन सात नामांकन पत्र दाखिल।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किये।
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 3, डोंगरगांव में 2 तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर ,कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

Related posts

भोजपुर: एक दिन की बारिश ने आरा शहर को झिल में किया तब्दील,आरा निगम के हजारों करोड़ के विकास की खोली पोल : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

इंदिरा गांधी निशुल्क स्मार्टफोन योजना अंतर्गत प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता!87 वर्षीय महिला को घर जाकर सौंपा स्मार्टफोन।

rktvnews

एआई रोबोट ने तिरुवनंतपुरम में शहरी स्वच्छता की अगली पीढ़ी को शक्ति दी।

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का संवेदनशीलता से हो समाधान: डिस्कॉम्स चेयरमैन

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की उद्घाटन फिल्म ‘कैचिंग डस्ट’ के कास्ट एंड क्रू ने मीडिया से बातचीत की।

rktvnews

रक्षा उत्पादन विभाग ने क्वालिटी एश्योरेंस शुल्क समाप्त किया

rktvnews

Leave a Comment