RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:निराला सामाजिक क्रांति के कवि:प्रो.बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर।लोक चेतना मंच के तत्वावधान में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की 62 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो बलिराज ठाकुर ने की।
अध्यक्ष प्रोफ़ेसर बलिराज ठाकुर ने कहा कि निराला क्रांति के कवि हैं,उनका लक्ष्य भारत को विदेशी पराधीनता से मुक्ता करना ही नहीं,जनता के सामाजिक जीवन में मौलिक परिवर्तन करना भी है ।करूणा-क्रंदन को रोकना,बंधनों को ढीला करना सामाजिक क्रांति का उद्देश्य रहा।संकीर्ण राष्ट्रवादी न होकर, जाति,रंग,भाषा से परे थे ।निराला के साहित्य में कविता और क्रांति का गहरा संबंध है।कम पढ़े लिखे लोगों में राजनीतिक चेतना निखारना कर्तव्य समझते थे।
प्रोफ़ेसर दिवाकर पांडेय ने कहा कि निराला के भक्ति काव्य की यह विशेषता है कि उसमें जितनी उनकी दृष्टि करूणामय पर लगी है,उतनी ही करूणा के पात्रों पर । उपस्तिथ लोगों में शिवदास सिंह,डॉ सुमन कुमारी,डॉ सत्यनारायण उपाध्याय,डॉ रवींद्र कुमार ठाकुर ,जनार्दन मिश्र और पिंटू सिंह रहे।
संचालन डॉ बबन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अमिताभ ठाकुर ने किया।

Related posts

गढवा:उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:29 सितंबर से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविका के आंदोलन को भोजपुर जिला के समक्ष प्रदर्शन का भाकपा-माले ने किया समर्थन!

rktvnews

सामाजिक ऑडिट सलाहकार निकाय (एसएएबी) की पहली बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27: एकीकृत कार्यक्रमों, मेगा पार्कों और निर्यात सुविधा के माध्यम से रोजगार-प्रधान वस्त्र क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन।

rktvnews

प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की अगुवाई में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment