RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार:मुख्यमंत्री ने सवेरा कैंसर संस्थान में रेडिएशन ऑनकोलॉजी का किया शुभारंभ।

पटना/बिहार 16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित सवेरा कैंसर अस्पताल में रेडिएशन आनकोनोलॉजी (विकिरण विभाग) का फीता काट विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने वहा स्थापित आधुनिक उपकरण रेडिएशन मशीन का निरीक्षण किया और वहा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।उन्होंने कैंसर की जागरूकता को लेकर बैलून भी उड़ाया।
सवेरा कैंसर संस्थान में रेडिएशन की सुविधा उपलब्ध होने से कैंसर रोग से संबंधित किसी प्रकार के इलाज के लिए मरीजों को एक ही साथ जरूरी सभी विकल्प उपलब्ध होंगे।जिससे मरीजों को सहूलियत होगी।
मुख्यमंत्री को सवेरा कैंसर संस्थान के चेयरमैन पद्मश्री डॉ आर एन सिंह ने अंगवस्त्र,प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,विधायक डॉ संजीव कुमार,संस्थान के प्रबंधक निदेशक डॉक्टर बी पी सिंह सहित अन्य वरीय चिकित्सक उपस्थित थे।

Related posts

भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी एक बार फिर प्रेरणा देने लौटी हैं, लेकर आई हैं देवी चौधुरानी का क्रांतिकारी टीज़र, जिसमें प्रसेंजीत चटर्जी और स्राबंती चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान पहुंचे प्रखंड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर!प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

संसद टीवी की तरह राजस्थान विधानसभा का भी बनेगा टीवी चैनल: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर: पुण्यतिथि पर महादलित टोले में किया पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 मई 25

rktvnews

भोजपुर: आरा में “नशा मुक्त होलिया मनाईं ए भाई जी” नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment