RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

देहरादून:अपर मुख्य सचिव ने प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण किया वितरित।

देहरादून/ उत्तराखंड 16 अक्टूबर।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानो देहरादून में 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक प्रदेश में प्रथम बार पिस्तौल प्रशिक्षण तथा फायरिंग अभ्यास लेने वाली 40 महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अनआर्म्ड कॉम्बैट प्रशिक्षण हॉल का उद्घाटन करने के साथ ही विभागीय कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया। इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव को महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा गार्ड सलामी दी गई। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव, राजीव बालोनी, स्टाफ अधिकारी एवं जिला कमांडेंट देहरादून राहुल सचान, जिला कमांडेंट होमगार्ड चमोली श्यामेंदर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता में भारतीय भाषा परिवार का योगदान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रुप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:आर.वी.एस.पब्लिक स्कूल में सावन संस्कृति कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

27 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम गुवाहाटी, असम में अष्टलक्ष्मी हाट और अनुभव केंद्र स्थापित करेगा।

rktvnews

Leave a Comment