RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में “नशा मुक्त होलिया मनाईं ए भाई जी” नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 फरवरी।सामाजिक सुरक्षा कोषांग भोजपुर एवं जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान वीर कुंवर सिंह रमना मैदान प्रांगण में स्टेडियम गेट के पास शराबबंदी और नशा मुक्ति का संदेश देता हुआ नुक्कड़ नाटक नशा मुक्त होलिया मनाईं ए भाई जी का मंचन किया गया।जिसको उपस्थित सैकड़ो नागरिकों ने देखा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रंगकर्मी सरफराज अहमद ने उपस्थित लोगों को शराब सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि नशा का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नंदकिशोर सिंह कमल ने लोगों से आह्वान किया कि होली आपसी सौहार्द एवं प्रेम का पर्व है इसे आपसी सौहार्द के रूप में नशा मुक्त होकर मनाना चाहिए।
इस नुक्कड़ नाटक को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव, अनीता देवी, शालिनी श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार अंबुज कुमार, अंजनी कुमार, सुमन कुमार,
सुजीत श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रसाद लड्डू, राजा कुमार, करण कुमार, पवन कुमार एवं बाल कलाकार शगुन कुमार आदि स्थानीय कलाकार प्रमुख थे।
उक्त जानकारी अतुल प्रकाश ,मीडिया प्रभारी जनहित परिवार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Related posts

केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

आई सी डी एस की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कला कार्यशाला सह चित्र प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आदेश जारी कर लगाया वर्ग 08 तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध।

rktvnews

भारतीय नौसेना के मिशन पर तैनात युद्धपोत आईएनएस तरकश ने 2500 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment