RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

नवादा:प्रतिनियुक्ति कार्यपालक सहायकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण सत्र का समापन।

नवादा/बिहार 8 अक्टूबर ।आशुतोष कुमार वर्मा जिला अधिकारी नवादा ने आज नवादा नगर परिषद बुधौल में स्थित डीआरसीसी (जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र ) में जिले के विभिन्न कार्यालय में प्रतिनियुक्ति कार्यपालक सहायकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी से अवगत होंगे।समाज कल्याण द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पेंशन पात्रता रखने वाले नागरिकों को दी जाती है। इसके माध्यम से लाचार व्यक्तियों के लिए कई प्रकार योजनाओं का संचालन हो रहा है । योजनाओं का लाभ स समय दिलानें में सहयोग करें । प्रशिक्षितों के द्वारा आरटीपीएस के संचालन पंचायती राज , सामाजिक सुरक्षा, निर्वाचन आदि विभागों से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में कार्यपालकों सहायकों को जानकारी दी गई।
आरपीएस केंद्र में विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनाने के संबंध में कार्यपाल को सहायकों को विस्तृत जानकारी दी गई । सरकार के निर्धारित समय अवधि में आवेदकों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अर्पणा झा के द्वारा विभिन्न प्रकार के पेंशन के बारे में जानकारी दी गई । मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना ,सामाजिक सुरक्षा ,विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। महेश कुमार पासवान उप निर्वाचन अधिकारी के द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हटाने और एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।प्रपत्र 6 , 7 और 8 को भरने के बारे में भी जानकारी से अवगत कराया गया ।
आज उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण सत्र में दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, अखिलेश कुमार एसडीओ नवादा सदर , ऐ.के. पीयूष एसडीओ रजौली, संतन कुमार अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रजौली, राजीव रंजन वरीय उप समाहर्ता, राजीव कुमार प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी, विकास कुमार पांडेय वरीय उपसमाहर्ता, के साथ-साथ सभी कार्यपालक उपस्थित थे ।

Related posts

लाख चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को जिंदा रखना सिखाती है फिल्म ‘खो गए हम कहां’ : आदर्श गौरव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 20 वर्ष के दौरान गुजरात के शहरी विकास पर केंद्रित समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:ओबीसी मोर्चा ने चलाया गड़हनी शक्ति केंद्र पर महासदस्यता अभियान।

rktvnews

भोजपुर : 75 लाख महिलाओं के खाते मे भेजे गये 10-10 हजार रुपये।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

मनुमुक्त ‘मानव’ :23 नवंबर को 42वीं जयंती पर विशेष:पुलिस अकादमी में हुई संदिग्ध मृत्यु।

rktvnews

Leave a Comment