RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अक्टूबर। दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार ने लोगों को प्रेम, मोहब्बत, भाईचारा, शांतिपूर्वक एवं सदभावनापूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा और दशहरा मनाने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई  गाइडलाइन का अनुसरण करना होगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पपलू सिंह, ठाकुर दयाल राम, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, हरेंद्र तिवारी, पातर पांडे, तेज नारायण यादव, कृष्णा यादव, जय राय आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर, बड़हरा प्रखण्ड को बाढ़ग्रस्त घोषित कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य हो संचालित : सुदामा प्रसाद

rktvnews

उज्जैन:पुलिस सेक्टर अधिकारी संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान दें-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया नमन।

rktvnews

सिवान:जनवादी लेखक संघ सिवान के तत्वावधान में साहित्यकार पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को समर्पित संगोष्ठी एवम काव्य गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज जिले में सतत् जीविकोपार्जन योजना से हजारों परिवारों को मिला आर्थिक संबल।

rktvnews

भोजपुर: समाज सेवी सावित्री देवी की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment