RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 7 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक की गई। अध्यक्ष, जिला वन अधिकार समिति-सह-उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में यह बैठक की गई।
बैठक में मुख्यतः चतरा जिला अन्तर्गत संलग्न भू -विवरणी अनुसार संबंधित ग्राम वन अधिकार समिति द्वारा दिए गये वन भूमि के उपयोग हेतु अनुमण्डल वन अधिकार समिति के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने की अनुशंसा के आधार पर जिला वनाधिकार समिति चतरा द्वारा वन एवं जंगल-झाड़ी भूमि का अनापत्ति प्रमाण – पत्र निर्गत करने के लिए बैठक आहूत की गई। बैठक में भारत माला परियोजना के एक्सप्रेस वे का निर्माण हेतु हंटरगंज अंचल के 14 गांव में गैर मजरूआ, खास, जंगल झाड़ी के 35.83 एकड़, चतरा अंचल का 17 गांव जंगल झाड़ी मिलाकर 125.43 एकड़, सिमरिया अंचल के लिए सात गांव 30.93 एकड़, पत्थलगड्डा का 2 गांव 15.07 एकड़, आम्रपाली रेलवे साइडिंग निर्माण टंडवा अंचल में 6 गांव रकवा 109.03, एनएच99 वायपास निर्माण चतरा का एक गांव में O.33 एकड़, बृंदा मोर से सिवपुर रेलवे साइडिंग 2 गांव रकवा 3.74 एकड़ का प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु पारित किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास समेत रामेटाना भगत (सदस्य) सिदपा, टण्डवा, सरयु उरॉव, (सदस्य) सिंदरीवार, सिमरिया, शोभा कुजूर, (सदस्य) कल्याणपुर, टण्डवा समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में बिजनेस लीडर्स को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन में प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी कोषांग के पदाधिकारी संग समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर: गोलीबारी कांड में 2 गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:साहित्य समाज का आईना है परंतु यह लेखक के सोच का भी आईना है, कि उसका लेखन सामाज के लिए कितना उपयोगी है : गोकुल सोनी

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष बनी डॉ. अर्चना सिंह!कोर कमेटी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने चयन पत्र व बुके देकर किया सम्मानित।

rktvnews

संदीप सिंह की फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में शेफाली शाह निभाएंगी रिषभ शेट्टी की मां जिजामाता का किरदार।

rktvnews

Leave a Comment