RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सिपाही बहाली रद्द होने पर भड़के भाजपाई!निक्कमी है चाचा भतीजा की सरकार:दुर्गा राज

भाजपा भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)4 अक्टूबर। सिपाही भर्ती परीक्षा मे हुई अनियमितता और रद्द होने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा बिहार सरकार के प्रति कड़ी प्रतिक्रिया की गई है।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा नेताओं ने सिपाही भर्ती के लिखित परीक्षा को रद्द करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार मे शिक्षा तो पहले से ही चौपट है। बिहार के छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ हमेशा खिलवाड़ किया जा रहा है। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा मे पूरे बिहार मे चोरी और अनियमितता बरती गई जिसे सरकार ने खुद स्वीकार भी किया है और आश्चर्य है की अपनी लापरवाही और नाकामी के खिलाफ सरकार व्यवस्था में सुधार के इतर सुशासन का राग अलाप रही है।शिक्षा और रोजगार के प्रति इनके कार्यकलाप से होनहार परिक्षार्थियों को बार-बार कष्ट झेलना पड़ता है। परीक्षा रद्द होने पर परिक्षार्थियों द्वारा आत्महत्या की भी सूचना मिल रही है। होनहारों को रोजगार तो मिलने की बात तो दूर उल्टा उनकी जाने भी जा रही है।बिहार की निकम्मी सरकार शुरू से ही छात्रों और होनहार अभ्यर्थियों के खिलाफ रही है ।यहाँ की सरकार लगातार उनके प्रतिभा का गला घोंट रही है। चाचा भतीजा के राज में पहले भी शिक्षको को परेशान किया गया और उन्हे न राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया और न ही उन्हे सम्मान दिया गया। अपनी आवाज उठाने पर उन्हे केवल लाठियां खानी पड़ती है। बिहार की चाचा-भतीजा की सरकार को बिहार के न विकास से मतलब है और न ही यहाँ की जनता की चिन्ता है।वो तो केवल अपनी कुर्सी बचाने और अपने विकास से मतलब रखती है। परीक्षा मे घोर अनियमितता साफ बताती है कि इसमे सरकार के पदाधिकारियो की मिलीभगत है। राज्य से बाहर बिहार इसी कारामात के कारण बदनाम है। नेताओं ने कहा की बिहार की जनता सब देख रही है और इसका नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को जवाब देना होगा।इस सरकार से जनता ऊब चुकी है और इन्हे उखाड़ फेकने के लिए कमर कस चुकी है। भारतीय जनता पार्टी शांत बैठने वाली नही है और जनता के साथ मिलकर ईट से ईट बजा देगी।

Related posts

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “राठौर रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन” का किया लोकार्पण।

rktvnews

लोकप्रिय ब्रांड कैंटाबिल ने रोहिणी में अपने दो नए स्टोर किए लॉन्च।

rktvnews

छत्तीसगढ़:जलवायु परिवर्तन : केवल पर्यावरण का संकट नहीं : वैश्विक ऊर्जा की राजनीति भी, पेड़ लगाने का नारा भ्रामक और अव्यावहारिक : सौम्य दत्ता

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की जुआं एवं सट्टे के नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

रायपुर:शस्त्र उठाने और गोधरा दोहराने की धमकियों पर हो क़ानूनी कार्यवाही : भाजपा सरकार की चुप्पी की माकपा ने की कड़ी निंदा।

rktvnews

Leave a Comment