RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा भोजपुर प्रशासन!बगैर व्यकल्पिक व्यवस्था के और पूर्व नोटिस के गरीबों को कर रहा बेघर:कयामुद्दीन अंसारी

भाजपा सांसद आर के सिंह के दबाव में डी एम ने गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया,यह कैसा विकास? लोग हो रहे बेघर: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 4 अक्टूबर।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने ब्यान मे कहा है कि भोजपुर जिला पदाधिकारी का बुलडोजर गरीबों के घरों पर चलता है।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया की वो आज पार्टी की एक बैठक मे मसरुफ थे तभी धरहरा के नहर पर बसे गरीबों ने सूचना दी कि हमारे घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है और हमारे घरों को उजाड़ा जा रहा है।
क्यामुद्दीन अंसारी को जैसे ही गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की सूचना मिली तो फौरन घटना स्थल के लिए निकल गये। दूरभाष से जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से बात की।इस पर जिला पदाधिकारी ने आश्वासन देते हुए बोला की देखते है।माले नेता ने वहां मौजूद आरा सी.ओ. और नहर विभाग के एस डी ओ से दूरभाष पर बात भी की लेकिन सभी पदाधिकारी सिर्फ एक दूसरे पर बात फेकते रहे और गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलता रहा।
भाकपा माले नेता ने जिला पदाधिकारी पर आरोप लगाया की बगैर नोटिस के घरों को तोड़ना भी जुर्म है तथा बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को उजाड़ना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उलंघन है जो आरा में हो रहा है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सांसद आर के सिंह गरीबों के घरों को उजाड़ कर सौंदर्यीकरण करना चाहते है।यह सब भाजपाई ही कर सकते है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला प्रशासन द्वारा आरा नहर पर बसे गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाई की तीखे शब्दों मे आलोचना की है तथा इस कार्यवाई पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की है।
इस दौरान साथ मे मौजूद थे जिला कमिटी सदस्य गोपाल प्रसाद, नगर कमिटी सदस्य संतविलास राम, सुरेश पासवान, अशोक पासवान, कलावती देवी, धनंजय सिंह, सोनेलाल गुप्ता।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी राज कुमार की अध्यक्षता में ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर आयोजित।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूपीयू के साथ भारत के समझौते के बाद नई दिल्ली में सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

विद्यालय हमें बुलाता है!

rktvnews

“नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस” पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment