RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

धान अधिप्राप्ति संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 26 सितंबर।पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो.शब्बीर अहमद की मौजूदगी में खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति से संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत 18 प्रखंड में 21 लैम्पस के माध्यम से 78162 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है। बताया गया कि 21 लैम्पस में से 5 लैम्पस के द्वारा शत-प्रतिशत धान का उठाव मिलर्स को करा दिया गया है। समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बाकी लैम्पस को आगामी 30 सितंबर तक अधिप्राप्त सभी धान मिलर्स को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जिला में धान अधिप्राप्ति हेतु अधिसूचित 4 मिलर्स को अब तक अवशेष सीएमआर को जमा करने तथा टैग किए गए लैम्पस से धान का उठाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी मिलर्स प्रतिनिधि, लैम्पस प्रभारी व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर:संभागायुक्त एवं आईजी ने की खरगोन में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:जवईनिया में गंगा कटान का डीएम मनेश कुमार मीणा ने किया निरीक्षण*।

rktvnews

रांची:सोशल मीडिया में दिनभर छाए रहे राज्य भर के बीएलओ,”प्राउड ऑफ माय बीएलओ” के तहत राज्य के सीईओ एवं जिलों के उपायुक्तों सहित हजारों आम और खास लोगों ने ली बीएलओ के साथ सेल्फी।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बिंदेश्वरी दुबे की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर के अमित मिश्रा को मिला बेस्ट फोटोग्राफर अवार्ड, बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोपिकर के हाथों दिया गया अवार्ड।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment