RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

29 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संभावित दौरे को देखते हुए जिला कलेक्टर ने ली बैठक!एसपी के साथ राजीव गांधी स्टेडियम का किया निरीक्षण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 26 सितंबर। आगामी 29 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हनुमानगढ़ जिले में संभावित दौरे को देखते हुए जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार ने जिला अधिकारियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक की। जिला कलेक्टर ने बताया कि मिशन 2030 अंतर्गत जिले के किसानों के साथ संवाद करने हेतु मुख्यमंत्री का संभावित दौरा तय हुआ है ।
बैठक में जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को कार्यक्रम के मद्देनजर व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को किसानों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। रूक्मणि रियार ने बताया कि मुख्यमंत्री किसानों के साथ मिशन 2030 के तहत प्रदेश कि प्रगति के सुझाव लेंगे और योजनाओं का फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद संभावित है।
बैठक के पश्चात् जिला कलैक्टर और एसपी सुधीर चौधरी ने जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम का निरीक्षण किया। हेलीपैड, बैरिकेडिंग और व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम कपिल यादव, सीईओ सुनीता चौधरी, एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा, हनुमानगढ़ एसडीएम दिव्या, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल अग्रवाल, कृषि संयुक्त निदेशक बराला, उद्यान सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, डीएसओ विनोद ढाल, पीआरओ राजपाल लंबोरिया, सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता शिव चरण रैगर, पीएचईडी एसई राममूर्ति चौधरी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल के विभिन्न मतदानकेन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

शिक्षा संस्थानों का भ्रष्टीकरण और पाठ्यक्रमों का सांप्रदायीकरण।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

rktvnews

नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शताब्दी समारोह लोगो का अनावरण किया।

rktvnews

महाकवि सूरदास की जयंती पर विशेष।

rktvnews

Leave a Comment