RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

कटिहार: सहायक थाना अध्यक्ष ने जान जोखिम में डाल कई की बचाई जान।

RKTV NEWS/कटिहार (बिहार) 26 मार्च।जिला के सहायक थाना क्षेत्र अन्तर्गत सदर ब्लॉक कैम्पस में घटित गोली बारी की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी को थानाध्यक्ष सहायक पंकज प्रताप द्वारा अपने जान को जोखिम में डालकर एक देशी कट्टा एवं 09 खोखा, दो जिन्दा कारतूस01 मिस फायर गोली तथा एक पिलेट के साथ किया गया गिरफ्तार तथा कई लोगो की बचायी गयी जान।
ज्ञातव हो की 25 मार्च की दोपहर करीब 03-04 बजे सहायक थाना क्षेत्र अन्तर्गत सदर ब्लॉक कैम्पस कटिहार में घटित गोली बारी की घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सहायक थाना द्वारा थाना सशस्त्र बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए पहुंचने पर देखा कि ब्लॉक कैम्पस में एक अपराधकर्मी अपने हाथ में एक देशी कट्टा से फायर कर रहा था, जिसमें थानाध्यक्ष स्वयं एवं साथ सशस्त्र बल के द्वारा उक्त अपराधकर्मी को पकड़ने का प्रयास किया गया।जिसपर अपराधकर्मी द्वारा थानाध्यक्ष सहायक थाना कटिहार परअपने हाथ में लिये हथियार से जान मारने की नियत से गोली फायर किया गया, परन्तु गोली मिस फायर हो जाने के कारण गोली किसी को नही लगी। उसके बाद थानाध्यक्ष एवं उनके साथ सशस्त्र बल के द्वारा उक्त अपराधकर्मी को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया तथा पकड़ने के कम में थानाध्यक्ष एवं अपराधकर्मी के बीच काफी उठा-पटक भी हुई, जिस क्रम में अपराधकर्मी को चोट भी आयी, परन्तु थानाध्यक्ष द्वारा अपने सहकर्मी के सहयोग से अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। जिसका ईलाज सदर अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष द्वारा पकड़ाये हुए अपराधकर्मी से नाम पता पूछा गया तो उसके द्वारा अपना नाम अमित रजक पिता-देवनारयणरजक, सा०-कोसी कॉलोनी, थाना-सहायक, जिला-कटिहार बताया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी का कई अपराधिक इतिहास भी है, जिसका पता किया जा रहा है।

छापामरी दल

01. पु०अ0नि० पंकज प्रताप, थानाध्यक्ष सहायक थाना।
02. सि0-427 उदय प्रताप, सहायक थाना।
03. सि0-692 रोहित कुमार सहायक थाना।
कटिहार पुलिस ने थानाध्यक्ष के इस बहादुरी भरे कार्य की प्रशंसा की है एवं टीम को उचित पुरस्कार हेतु पुलिस मुख्यालय को अनुशंसा भेजने की बात कही गई है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 05 अक्टूबर 25

rktvnews

रायपुर : चिरायु योजना से संवर रहा है जीवन।

rktvnews

आरा में माले ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन मनाया!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 दिसंबर 25

rktvnews

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट- राजस्थान को मिला बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड

rktvnews

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment