RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी!उक्त मौके पर एसएसआर 2024 समेत हुआ कई संचालित योजनाओं का समीक्षा।

चतरा/झारखंड 26 सितंबर।उपायुक्त अबु इमरान ने ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में आए आमजनों की समस्याएं सुनी। वहीं उक्त मौके पर उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में सिमरिया प्रखंड क्षेत्र से आए एक व्यक्ति ने बताया कि मेरी बच्ची की शादी हो चुकी है और उसे कन्यादान योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है। इस संदर्भ में अपर समाहर्त्ता ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी को जल्द से जल्द सरकारी नियमों के तहत योग्यता की जांच करते हुए कन्यादान योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।इसी प्रकार भूमि विवाद, रोजगार से संबंधित समेत अन्य मामलें शामिल थे।

वहीं उक्त मौके पर उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले के अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जनता दरबार में जुड़े। जनता दरबार में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नियमित निर्धारित समय व दिन के अनुसार जनता दरबार का आयोजन हो और यह सुनिश्चित करें कि जिले और प्रखंड में आम जनों से शिकायत को लेकर प्राप्त आवेदन का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर हो।

इसी क्रम में एसएसआर 2024 तथा मतदाता सूची कंटीन्युअस,18 प्लस नए मतदाता, 80 प्लस मतदाताओं का सत्यापन कार्य, राजस्व, म्यूटेशन, चलो आवास करें पूरा अभियान समेत अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोस्टर अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के शिकायतों का निष्पादन प्रखंड मुख्यालय स्तर पर ही किया जा सके।

ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

चतरा:जिला स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

रायपुर:नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में आकर्षक रही इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी।

rktvnews

मध्यप्रदेश के एथलीट विनोद सिंह ने 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,भाषण सह पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ में दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में निरंतर प्रयास।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा-माले के संस्थापक नेता मास्टर जगदीश एवं रामायण राम की 52 वीं बरसी पर संकल्प दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment