RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मोइनुल हक कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन भोजपुर और गया बराबरी पर।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 सितंबर।जिला फुटबॉल संघ बक्सर के तत्वधान अंतर जिला 71वा राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट (मोइनुल हक कप ) जो बक्सर जिले में हो रहा है। सात दिनों से चल रहे मोइनुल हक कप फुटबॉल टूर्नामेंट का सातवां दिन रविवार 24 सितंबर 2023 को अंतिम मैच खेला गया और यह मैच भोजपुर आरा बनाम गया के बीच खेला गया यह मैच बक्सर जिले के दल सागर खेल मैदान पर खेला गया। मैच के शुरुआती क्षण मे गया ने गोल कर दिया और मैच में एक गोल से बढत बना लिया दोनों टीम के बिच मुकबला शानदार हुआ जवाबी हमला करते हूए मैच के 63 वे मिनट में भोजपुर टिम के हरखेन कुमार ने गोल कर दिया इस तरह भोजपुर मैच मे बराबरी पर आ गया और अंत में मैच बराबरी पर खत्म हुआ। मैच में भोजपुर के खिलाडियों का मनोबल बढाने के जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद, सचिव रविंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, लाल बहादुर लाल, अशफाक आलम ,रणधीर सिंह, रणवीर सिंह ,पवन जी बाधारी ,हरिओम जी राजकुमार जी, शमशाद ,सुनील कुमार सिंह ,जिला फुटबॉल संघ भोजपुर को उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार सिंह ,कार्यालय सचिव डॉक्टर रंजन कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

बाबा गणिनाथ जी गोविंद जी महाराज का पूजनोत्सव आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से एएनएम छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर मानव संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

खाद्य सामग्री से लदा ट्रक प्रखंड परिसर में पलटा।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी व एसपी ने किया संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: नवज्योति क्लब पकड़ी और तापा एकादश के बीच खेला गया दूसरा सेमी फाइनल।

rktvnews

Leave a Comment