RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बांका डीएम ने इंडोर स्टेडियम, डिजीटल लाइब्रेरी सहित कंप्यूटर सेंटर का किया निरीक्षण।

बांका/बिहार 24 सितंबर।जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा इनडोर स्टेडियम, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर सेंटर का निरीक्षण किया गया। इनडोर स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण, बांका को निर्देश दिया गया कि छत की मरम्मति कराय ताकि किसी प्रकार का पानी का रिसाव ना हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि इनडोर स्टेडियम में लगाए गए पौधे सूख गए थे जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण को नए पौधे लगाने का निर्देश दिया गया। इनडोर स्टेडियम के शौचालय तथा संपूर्ण इनडोर स्टेडियम परिसर, कंप्यूटर सेंटर का नियमित रूप से प्रत्येक दिन साफ सफाई करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। इनडोर स्टेडियम से आरएमके की तरफ जाने वाले गेट की मरम्मति करने का भी निर्देश कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण को उनके द्वारा दिया गया। कंप्यूटर सेंटर निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण को कंप्यूटर सेंटर के बगल में एक साइकिल सेड का निर्माण करने का निर्देश दिया गया साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका को डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर कंप्यूटर सेंटर तक उसको भी गंदगी फैली हुई है उसको कल तक साफ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय ओबीसी हॉस्टल तक जाने वाले रास्ते को मरम्मति करने के लिए आर0डब्ल्यू0डी0 को निर्देश दिया गया। आरएमके मैदान में पानी जमा होने की समस्या पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को पानी निकालने तथा पथ निर्माण विभाग को मैदान का समतलीकरण करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

आरा में यातायात थाना द्वारा सघन वाहन जांच चलाया गया!नए डिजिटल हैंड डिवाइस से हुई जुर्माने की वसूली।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि:बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 01 अपराधकर्मी को अवैध देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भूकंप त्रासदी के बीच म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की।

rktvnews

हर चीज में जाति है, जाति से अलग कुछ भी नहीं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

आपदा जोखिम वित्तीय पोषण समुदायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व कल्याण, अर्थव्यवस्थाओं की स्थिरता और पर्यावरण के संरक्षण में एक निवेश है: डॉ. भारती प्रवीण पवार।

rktvnews

वैशाली:जिला परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC ) की दिसम्बर, 2023 तिमाही की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment