
RKTV NEWS/अनिल सिंह,03 मई।आज यातायात थाना,आरा द्वारा शहर के गोपाली चौक,शीश महल चौक और शिवगंज मोड़ पर सघन वाहन जांच किया गया।इस संबंध में यातायात थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सरकार ने बताया की इस वाहन जांच में लगभग 40 वाहन जिसमे चार पहिया और दो पहिया वाहन शामिल थे जिनकी कागजी जांच की गई।जांचोपरांत सही कागजात प्रस्तुत करने वालो को जाने दिया गया वही जिनके कागजातों में कमियां थी से जिले को प्राप्त नए डिजिटल हैंड डिवाइस मशीन द्वारा कैशलेश सुविधा के तहत लगभग ₹1300 जुर्माना की राशि वसूली की गई।

