RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

वैशाली:जिला परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC ) की दिसम्बर, 2023 तिमाही की बैठक आयोजित।

वैशाली/ बिहार 28 फरवरी। 27 फरवरी को जिलाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देशानुसार शम्स जावेद अंसारी , उप विकास आयुक्त , वैशाली की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC ) की दिसम्बर, 2023 तिमाही की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्थित सभी सरकारी एवं निजी बैंकों के दिसंबर तिमाही की लक्ष्य और प्राप्ति पर उप विकास आयुक्त द्वारा विस्तृत तरीके से समीक्षा की गई।
सर्वप्रथम उन्होंने सीडी रेशियो (जमा ऋण अनुपात) को 90 प्रतिशत तक ले जाने का सलाह दिया । इसके लिए उन्होंने जरूरतमंद लोगों की ऋण देने के लिए सभी बैंकों से तत्पर रहने के लिए कहा ।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों से जिले में विकास की गति को बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीम और योजनाओं खासकर सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत चलाए जा रहें योजना जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि को लेकर और तीव्रता से कार्य करने और लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया I
PMEGP/PMFME स्कीम एवं उसकी स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी बैंक के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया की जितना जल्दी हो सके ऋण आवेदन को शीघ्रता से भुगतान करने की व्यवस्था करें। उन्होंने इसके लिए जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को हर दिन बैंक बार डीटेल भजने का आदेश दिया ।
बैठक का संयोजन कुमार समरेंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक, वैशाली ने किया। बैठक में प्रशांत कुमार राज, एसडीसी बैंकिंग, सुनील कुमार , निदेशक रूडसेट संस्थान हाजीपुर, स्नेहा , महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र , हाजीपुर ,नीरज कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक, केनरा बैंक , हाजीपुर शशि कांत वर्मा, डी.डी.एम, नाबार्ड, पटना राजेश बरुआ, प्रबंधक, आरबीआई , पटना, राज कुमार महतो मैनेजर सूक्ष्म वित , जीविका, वैशाली सहित जिले के अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में भूकंप सुरक्षा रैली का आयोजन।

rktvnews

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए है” पनौती” और देश के लिए मोदी जी “मनौती”:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:शरद यादव की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रदेश के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय – संचालन के लिए 253 नवीन पदों का होगा सृजन – 35.81 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति – राजकीय महाविद्यालय मावली-उदयपुर होगा स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत।

rktvnews

नई दिल्ली:छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

Leave a Comment