RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

विकास मित्र,टोला सेवक व तालिमी मरकज के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 22 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग में विकास मित्र, टोला सेवक एवं तालिमी मरकज के शिष्टमंडल ने गुरुवार को मुलाकात की। शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना आभार प्रकट कर उनका अभिनंदन किया तथा पूरी तन्मयता से अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करने के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।
शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पौधा, पुष्प- गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों से कहा कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक ससमय पहुंचे। आपके कार्य की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रति माह मिलने वाले मानदेय में बढ़ोतरी की है। आपकी जिम्मेवारियों को और अधिक बढ़ाया जायेगा। आप सभी पूरी निष्ठा से अपना काम करें। न्याय के साथ विकास को ध्यान में रखते हुए हर तबके और हर इलाके का विकास किया जा रहा है। जन आकांक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप हर प्रकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर की वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा तथा शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बच्चों में पाठ्य सामग्री तथा विधवा और बुजुर्गों में कंबल वितरित!संकल्प का नहीं है कोई विकल्प:ऋषिकेश पाठक

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

स्वच्छता में छोटे शहरों की श्रेणी में नगर पालिका खेकड़ा प्रदेश में अव्वल!नगर पालिका खेकड़ा ने एक नई पहल ऑपरेशन संस्कार अभियान भी चलाया।

rktvnews

इंदौर:उपभोक्ताओं के हित में जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में मनाया गया असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment