RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के माध्यम से परिवहन वाहनों के अनिवार्य परीक्षण की तिथि बढ़ाने की अधिसूचना जारी, अब अनिवार्य परीक्षण की तिथि 1 अक्टूबर, 2024 अधिसूचित की गई है।

नई दिल्ली/21 सितंबर।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 12 सितंबर, 2023 को एक अधिसूचना जीएसआर 663 (ई) जारी की है, जो सीएमवीआर 1989 के नियम 175 के अनुसार पंजीकृत स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के माध्यम से परिवहन वाहनों के अनिवार्य परीक्षण की तारीख को आगे बढ़ाने का प्रावधान करती है।
अनिवार्य परीक्षण की तारीख अब 1 अक्टूबर, 2024 अधिसूचित की गई है। यह भी अनिवार्य है कि वाहन का फिटनेस परीक्षण केवल स्वचालित परीक्षण स्टेशनों (इस अधिसूचना के प्रकाशन से प्रभावी) के माध्यम से किया जाएगा जहां ये स्वचालित परीक्षण स्टेशन नियम 175 के अंतर्गत पंजीकृत हैं और पंजीकरण प्राधिकारी के अधिकार क्षेत्र में कार्यरत है।
ये तारीखें पहले जीएसआर अधिसूचना 272(ई) दिनांक 5 अप्रैल, 2022 के तहत अधिसूचित की गई थीं, जो इस प्रकार हैं: (i) 01 अप्रैल, 2023 से और उसके बाद से भारी माल वाहनों/भारी यात्री मोटर वाहनों के लिए प्रभावी और (ii) मध्यम माल वाहनों/मध्यम यात्री मोटर वाहन और हल्के मोटर वाहन (परिवहन) 01 जून, 2024 से और उसके बाद से प्रभावी।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टटीरी का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की धरती ने विश्व को शिक्षा का पाठ पढ़ाया : प्राचार्या प्रो कनकलता

rktvnews

भोजपुर:प्रसव के दौरान महिला की मौत,थाना में मामला दर्ज।

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

यूपीएससी में तरारी की बेटी की सफलता पर भाजपा नेताओं ने परिजनों से मिल दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

साहित्यकार गोकुल सोनी “अंबिका प्रसाद वर्मा दिव्य पुरस्कार” से किए गए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment