RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सभी प्रखंडों में जनसंवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन!साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार अगले दो माह तक सभी प्रखंडों के चिन्हित स्थलों पर किया जाएगा जनसंवाद:जिलाधिकारी

सारण/छपरा 21 सितंबर।सरकार के निर्देश के आलोक में लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के स्थिति की जानकारी आम जनों से प्रतिक्रिया के रूप में फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जनसंवाद कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजन के निमित्त बनाए गए विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में जानकारी दी गई कि अगले दो माह में निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड स्तर पर चिन्हित दो अलग-अलग स्थलों पर वे स्वयं आम जनों के साथ जनसंवाद कर सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को देंगे एवं उनसे योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करेंगे। जन संवाद कार्यक्रम में डीएम के साथ एसपी एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम में जिले के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियो की जानकारी आम जनों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दी जाएगी तथा इस संबंध में उनकी प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के साथ-साथ योजनाओं को और अधिक विस्तृत करने के संबंध में उनके सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
सरकार के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के स्तर से भी जनसंवाद बैठकों का आयोजन हेतु तिथियां का निर्धारण किया जाएगा।

Related posts

खुसरोबाग में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए तैयार है होल्डिंग एरिया।

rktvnews

पटना: गेहूं की कालाबाजारी को ले नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी।

rktvnews

वाराणसी में पहली बार हुआ ‘दिव्यांगजन का महाकुंभ’।

rktvnews

भोजपुर : हरखेन धर्मशाला चौक आरा में मनाया गया १००८ बाबा गणिनाथ जी महाराज का जयंती समारोह।

rktvnews

भोजपुर:जयप्रकाश नारायण की 122 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : मोहर्रम के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment