RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

पोषण की जन जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों के द्वारा निकाली गई साइकिल रैली।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 20 सितंबर।पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी प्रखंड के उत्तरी ढेकहां पंचायत के ग्रामीण किशोरियो के द्वारा समेकित बाल विकास सेवाएं, पूर्वी चंपारण और सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज, के सहयोग से मुखिया सीता देवी ने अपने पंचायत की किशोरियों के साथ राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गतसाइकिल रैली का आयोजन किया।
कविता कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस और मुखिया सीता देवी के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
साइकिल रैली मुखिया के दरवाजे से निकल कर पूरा गांव घूमते हुए सरकारी स्कूल के पास जा कर खत्म की गई, किशोरियों के द्वारा साइकिल पर तख्ती पर लिखे स्लोगन के माध्यम से सही पोषण देश रोशन का नारा लगाते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण की और लोगो को जागरूक किया गया।
कविता कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,आईसीडीएस के द्वारा उपस्थित सभी किशोरियों को एनीमिया प्रबंधन, मासिक धर्म के दौरान स्वक्षता, सतनपान, अन्नश्री, मिलिट, बालिका शिक्षा को बढ़ावा पर प्रशिक्षण दिया और साथ ही उन्होंने बताया की पोषण रैली का मुख्य उद्देश्य पोषण के संदेशों के द्वारा समुदाय को जागरूक करना है एवं स्वस्थ एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है ताकि समाज में व्याप्त कुपोषण एवं एनीमिया की समस्या पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका सी थ्री जिला समन्वयक आदित्य राज और प्रखंड समन्वयक सारिका कुमारी की रही।

Related posts

भोजपुर: जिले के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर का शुभारंभ,जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन सक्रिय।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का हुआ समापन

rktvnews

चतरा: डीसी ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय आरा द्वारा महिला दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:जन समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक से उपायुक्त ने की वार्ता।

rktvnews

पटना:सहाय सदन मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जाँच एवं दवा वितरित।

rktvnews

Leave a Comment