RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पंडित दीन दयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना” के 32 वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम के निःशुल्क दर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों के वाहन को जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया रवाना।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 18 सितंबर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “पंडित दीन दयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना” के अंर्तगत जनपद के 32 वरिष्ठ नागरिकों जिनमें 14 पुरुष एवं 18 महिलाएं शामिल हैं को बद्रीनाथ धाम के निःशुल्क दर्शन कराये जा रहे हैं! इन तीर्थ यात्रियों के वाहन को जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया! तीर्थ यात्रा के वाहन को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया! वहीं तीर्थ यात्रियों को पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई।
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि यह यात्री दल आगामी 22 सितंबर तक वापिस लौटेगा!
इस अवसर पर तहसीलदार पिंकी आर्या एवं एवं प्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम दिनेश गुरु रानी आदि उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभिन्न पदों पर नवनियुक्त 2454 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवीन परिसर उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने राकेश ओझा की जीत का किया आह्वाहन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में केरल के वायनाड में भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा में भाग लिया।

rktvnews

बिहार:डीडीयू पैसेंजर ट्रेनों पर नौजवानों का कब्जा!जगह जगह खोला वैक्यूम।

rktvnews

Leave a Comment