RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

17 सितम्बर को हनुमानगढ़ में होगा राष्ट्रीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम! एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

हनुमानगढ़/राजस्थान 15 सितंबर। जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर कपिल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 17 सितम्बर को जंक्शन में आयोजित नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई।
बैठक में जिला संयोजक श्रवण तंवर ने बताया कि रविवार को जंक्शन के सैक्टर 12 में स्थित सामूदायिक केंद्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में नशे के खिलाफ राष्ट्रीय वक्ता संबोधित करेगे। कार्यक्रम में पूरे देश से 200 से अधिक प्रतिभागी भाग लेगे। जिला सहसंयोजक तरूण विजय ने बताया कि कार्यक्रम की शुभारम्भ सुबह 7 बजे नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए साईकिल रैली के साथ होगा, जिसे शांति तथा अहिसा निदेशालय के निदेशक मनीष शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे। कार्यक्रम के लिए अलग अलग कमेटी बना दी गई हैं। जिसमें कंट्रोल रूम प्रभारी मनोज बड़सीवाल, आवासीय प्रभारी अश्विनी पारीक, रामेश्वर चांवरिया, भोजन प्रभारी तथा कार्यक्रम प्रभारी गुरमीत चंदड़ा, राजेश ढाल व्यवस्थाएं संभालेगे।

Related posts

मध्यप्रदेश:गुरु नानक देव जी सनातन धर्म के सच्चे संस्थापक थेः राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

राष्ट्रपति ने एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार – एक नई दिशा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने जयपुर शहर में रैन बसेरे का किया निरीक्षण,निराश्रितों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटे।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: भाजपा युवा मोर्चा ने एमसीसी कंप्यूटर सेंटर में चलाया सदस्यता अभियान।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,आरा ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ का हिंदुत्व राष्ट्र में जबरन धर्मांतरण।

rktvnews

Leave a Comment