RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

भोजपुर रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव डा विभा हुई सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 सितंबर।भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई को प्रांतीय रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन द्वारा अच्छे कार्यों के लिए सचिव डॉक्टर विभा कुमारी को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से एक बार फिर से सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ गया और इन्हें एहसास हो रहा है कि हमारे अच्छे कार्यों को पूरा बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रिपोर्टिंग की जाती है। टीम के सभी पदाधिकारी खुशी का इजहार कर रहे हैं।अपनी खुशी को रखते हुए सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने बताया की रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित ब्लड बैंक सभी मानक स्थर पर अच्छे ढंग से संचालित हो रहा है। प्रतिदिन की गतिविधियों से स्टेट ब्रांच जुड़ा हुआ है और समस्त सूचनाओं का अवलोकन भी करता है। यही कारण है कि बिहार में इंटरनेशनल रेडक्रॉस से जो ब्लड डोनेशन बस मिला उसमें भोजपुर को सबसे पहले प्राप्त हुआ।

प्रदत्त सम्मान के साथ रेड क्रॉस भोजपुर सचिव डॉ विभा कुमारी

अवसर था बिहार के तमाम 38 जिलों से सभी रेड क्रॉस के सेक्रेटरी को आवश्यक बैठक में बुलाया गया था जिसमें लगभग 30 से ज्यादा जिला के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। केंद्रीय समिति के लिए 12 सदस्यों का चुनाव होना है। जिसमें सर्वसम्मति से स्टेट ब्रांच के चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिंहा को एकमात्र प्रतिनिधि का नाम चयन चयनित कर केंद्रीय समिति को प्रेषित कर दिया गया। रेड क्रॉस को स्थापित करने तथा ब्लड बैंक को जन आकांक्षाओं के अनुरूप खड़ा करने में डॉक्टर बी बी सिंहा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बताते चलें कि यह गौरव इस भोजपुर की मिट्टी और आरा का भी है।

Related posts

भोजपुर : छत्तीसगढ़ मे तैनात सीआरपीएफ हवलदार की हार्ट अटैक से मौत।

rktvnews

सारण:4 दिवसीय जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज।

rktvnews

भोजपुर : महिला हेरोइन तस्कर 49 पुङिया हेरोइन के साथ गिरफ्तार, गई जेल।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष का धूमधाम से मना जन्मदिन।

rktvnews

बदलने थे गांव, बदल रहे हैं नाम!

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य का किया निरीक्षण !तेजी से कार्य पूर्ण करने को अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment