RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

सासाराम में जिला युवा उत्सव-2023 कार्यक्रम का उद्घाटन।

रोहतास/ बिहार 14 सितंबर।कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक मे आज मल्टीपर्पस हॉल सासाराम में जिला युवा उत्सव-2023 कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिला युवा उत्सव कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में अन्तर्निहित कलात्मक क्षमता को उजागर करते हुए उन्हें वृहद मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी इस क्षमता को प्रोत्साहित करना है।
जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम मे समूह लोक नृत्य, लोक संगीत लघु नाटक, शास्त्रीय वाद्य वादन, हारमोनियम वादन, शास्त्रीय नृत्य, वक्तृता, चित्रकला, मूर्ति कला, हस्तशिल्प एवं छायाचित्र विद्याओं में प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा उक्त वर्णित विद्याओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत/सम्मानित किया जायेगा।
जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम से चयनित प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार/दल संस्कृत एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो सारण जिला मे होना है। उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, अपर समाहर्ता चंद्रशेखर प्रसाद सिंह एवं अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: प्रतिभा सम्मान सह सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान :आमजन से सरोकार रखने वाले विभागों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जन समस्याओं के लम्बित प्रकरणों का समय पर निस्तारण कर सूचित भी करें :मुख्यमंत्री

rktvnews

इंदौर :जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, आगामी चरण की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने 06 माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के दम्पति को दतक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख हेतु सौंपा।

rktvnews

जयपुर:जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक आयोजित होगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’

rktvnews

Leave a Comment